Olympics 2024 : मनु का तीसरे मेडल का सपना टूटा ,बताई हार की वजह

Olympics 2024, Shooting: Paris Olympics में आज भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर एक और कीर्तिमान स्थापित करने से महज एक कदम दूर रह गईं। वह अब तक इस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकीं थीं, लेकिन उनका तीसरा ओलंपिक मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। इस हार के बाद उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। उनसे उम्मीद थी कि मनु 25 मीटर पिस्टल में भी मेडल जीतकर लाएंगी लेकिन मनु यहां चौथे स्थान पर रहीं और उनका तीसरे ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूटा गया।इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और इसी इवेंट के मिक्स्ड टीम कॉम्पटीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। तीसरे मौके को वह भुना नहीं पाईं।

ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूटा

मनु ने इस फाइनल की शुरुआत अच्छी नहीं की थी, लेकिन उन्होंने वापसी की। मनु ने कुल 28 का स्को किया। पहले स्टेज की तीन सीरीज में मनु ने दो, चार, चार का स्कोर किया। एलिमिनेशन में उन्होंने तीन, पांच, चार, चार और दो का स्कोर किया। आठवीं सीरीज में उनकी टक्कर तीसरे स्थान के लिए हंगरी की वेरोनिका मेजर से थी। इस सीरीज में मनु एक शॉट से पीछे रह गईं और वेरोनिका तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। यहीं मनु का सफर खत्म हो गया।

मैच के बाद क्या बोली मनु भाकर

बेहद मामूली अंतर से अपने तीसरे ओलंपिक मेडल से चूकी मनु भाकर ने मैच के बाद जियो सिनेमा से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ‘वह फाइनल मैच में बहुत नर्वस थीं। उन्होंने अपनी तरफ से बेस्ट देने की हर संभव कोशिश की, लेकिन चीजें उनके हिसाब से नहीं हुईं। वह खुश हैं कि उन्होंने 2 ओलंपिक मेडल जीतें हैं। लेकिन इस स्पर्धा में मिली हार से वह खुशख नहीं हैं, क्योंकि चौथा स्थान अच्छा नहीं है।’

लंच करने तक का नहीं मिल पा रहा था मौका

मनु भाकर ने जियो सिनेमा से बात करते हुए आगे कहा कि वह पिछले कई दिनों से अपनी स्पर्धाओं की तैयारियों के चलते लंच तक नहीं कर पा रही थीं। अब उनकी सारी स्पर्धा पूरी हो चुकी है। अब वह ठीक तरीके से लंच करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *