Rajasthan Road Accident:Rajasthan के बारां जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक एसयूवी कार के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के बाहरी इलाके में हुआ, जब एसयूवी तेज गति से चल रही थी। अचानक ड्राइवर का नियंत्रण खो जाने के कारण वाहन पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने हादसे की वजहों की जांच शुरू कर दी है।
गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गई
बारां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 27 पर भंवरगढ़ से किशनगंज के बीच देर रात को यह भीषण सड़क हादसा हुआ. सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर रोहिताश कुमार सिंह तोमर और एसपी राजकुमार चौधरी ने घटनास्थन पर पहुंचकर जानकारी ली. इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले और वेहतर इलाज करने के निर्देश दिए. जानकारी के अनुसार यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गई है।
चार लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि एसयूवी में सवार होकर लोग भंवरगढ से बारां की ओर आ रहे थे, तभी एनएच 27 पर यह हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बारां जिला अस्पताल पहुंचाया. जिसमें डॉक्टरों ने शाहबाद इलाके के रामपुर उपरेटी गांव निवासी लाखन सहरिया, फूलचंद सहरिया और हरिचंद मेहता और मध्य प्रदेश के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राजू सहरिया को मृत घोषित कर दिया।
