Delhi Coaching Incident:राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सर्किल को लेकर मुख्य सचिव को सौंपी गई रिपोर्ट में इमारत में कई खामियां उजागर हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निगम और मंडलायुक्त की जांच में इमारत के डिजाइन पर सवाल उठाए गए हैं, जो सुरक्षा और संरचनात्मक स्थिरता से संबंधित हैं।इसके अतिरिक्त, इलाके में जलभराव की समस्याओं और कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में पानी घुसने को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है। रिपोर्ट में एमसीडी (म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली) को जिम्मेदार ठहराने के बजाय कोचिंग सेंटर को ही दोषी ठहराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कोचिंग सेंटर ने उचित जल निकासी और संरचनात्मक प्रबंधों की कमी की, जिससे पानी बेसमेंट में घुसने की समस्या उत्पन्न हुई।
सीढ़ियों से बेसमेंट में गया पानी
इसी बीच एक एसयूवी गाड़ी बड़ा बाजार रोड से गुजरी तो पानी हिलोरे मारते हुए कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल भूतल पर बने पार्किंग स्थल पर पहुंच गया। इमारत के भूतल पर बने पार्किंग स्थल व सड़क के बीच में कोई अवरूद्ध नहीं था तो पानी बढ़ता ही चला गया। इससे पानी भूतल पर भरा और फिर सीढ़ियों के माध्यम से बेसमेंट में चला गया।
स्थिति से निपटने के लिए नहीं थे कोई इंतजाम
बेसमेंट में जलनिकासी की व्यवस्था अवरूद्ध थी और इमारत नीचले इलाके में होने के बाद भी इमारत में इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। इमारत के भूतल पर पार्किंग एरिया से निकलने वाले पानी को बहार निकालने के लिए बने वर्षा जल निकासी को भी बंद कर रखा है।दूसरी इमारतों ने तेज वर्षा के कारण जलभराव का पानी भूतल पर सीधा पानी घुसने से रोकने के लिए इंतजाम दीवार बना रखी है। यह सुनिश्चित कर रखा है कि पानी अंदर न घुसे। रिपोर्ट में बताया गया है कि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी यह भापने में विफल साबित हुए कि पानी भूतल से होते हुए बेसमेंट तक पहुंच गया है।
दो अभियंताओं पर कार्रवाई
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में एमसीडी ने अपनी रिपोर्ट में दो अभियंताओं पर कार्रवाई कर दी है। इसमें एक अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस दिया गया है जबकि एक अनुबंध पर कार्य कर रहे जेई को बर्खास्त तो वहीं सहायक अभियंता को निलंबित किया हुआ है। जिला मजिस्ट्रेट ने मंडलायुक्त को घटना का विरवण तो दे दिया है।
सात दिन का समय दिया गया
रिपोर्ट में राव आईएएस स्टडी सर्किल के सामने से जाने वाले दरियारी नाले में कोई रुकावट नहीं पाई है पानी का बहाव बिना रुकावट के बह रहा है। कोचिंग के सामने का इलाका नीचले स्तर पर है। ऐसे में वहां पर 200 फिट इलाके में पानी जमा हो गया था।साथ ही बताया कि एहतियान अग्निशमन और एनडीआएफ की टीम को भेजा गया था और एहतियातन इलाके की बिजली भी कटवा दी गई थी। हालांकि विस्तजांच करने लिए जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त से अभी समय मांगा है। इस पर उन्हें सात दिन का समय दिया गया है।
नीचले स्तर पर है कोचिंग के सामने का इलाका
एमसीडी की रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि इमारत नोटिफाइड व्यावसायिक रोड पर बनी है। जिसे कन्वर्जन देकर व्यावसायिक उपयोग के लिए बनाया गया था। कोचिंग सेंटर के सामने से बड़ा बाजार रोड पर एक 20 फिट गहरी पुराना नाला है जिसे दरियारी नाले के नाम से जाना जाता है। जो कि छह किलोमीटर लंबा है और आगे जाकर यह नजफगढ़ नाले में मिलता है। इमारत के बेक लेन में दिल्ली जल बोर्ड की सीवर लाइन थी जिसका बहाव नार्मल मिला था।
