Hamas Chief Ismail Haniyeh Killed:इजराइल के सबसे बड़े दुश्मन आतंकी संगठन हमास के चीफ इस्माइल हानिया का अंत हो गया है। हानिया की मौत ईरान की राजधानी तेहरान में हुए एक हमले में हुई। इस्माइल हानिया मिसाइल अटैक में मारा गया है।वहीं इजराइल ने हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया को मार गिराया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इसकी पुष्टि की है।आईआरजीसी के एक बयान में कहा गया है कि तेहरान में उनके आवास को निशाना बनाया गया है और हमास प्रमुख इस्माइल हानिया और उनके एक बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई।
हानिया की मौत पर हमास की धमकी
वहीं हमास ने इस्माइल हानिया की हत्या को लेकर इजरायल को धमकी दी है. हमास का कहना है कि इसकी सजा जरूर मिलेगी. हमास ने इस्माइल हानिया पर इजरायली हमले को कायराना बताया है. बता दें कि इससे पहले अप्रैल में इजरायली हमले में हानिया के तीन बेटे भी मारे जा चुके हैं, बावजूद इसके हानिया ने इजराइली बंधकों को रिहा करने से इनकार कर दिया था।
अब आगे क्या?
हानिया के मारे जाने के बाद इजराइल का गाजा में अभियान चलाना आसान हो सकता है. याह्या सिनवार को हमास की कमान मिल सकती है. सिनवार की भूमिका एरिया कमांडर के तौर पर रही है।
जानें कौन है हानिया
हानिया का जन्म 1962 में गाजा पट्टी के अल-शती शरणार्थी शिविर में हुआ था. उसने गाजा इस्लामिक विश्वविद्यालय में अरबी साहित्य का अध्ययन किया और फिर वह हमास से जुड़ गया. वह 2006 में हमास के चुनाव जीतने के बाद संगठन का नेता बना, जब हमास ने फिलिस्तीनी विधानसभा चुनावों में बहुमत सीटें जीती थीं।
