कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील नहीं रहे, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..

Arif Aqeel Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरीफ अकील का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका इलाज भोपाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।आरीफ अकील ने 1998, 2003, 2008, 2013 और 2018 तक लगातार उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक के रूप में सेवाएं दीं। उनकी सक्रिय भूमिका के चलते भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ बन गई। दिग्विजय सिंह की सरकार में वे मंत्री बने और बाद में 15 महीने की कमलनाथ सरकार में भी मंत्री रहे। आरीफ अकील को दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता था, और उनकी राजनीतिक रणनीति और कार्यशैली ने कांग्रेस पार्टी को कई चुनावों में सफलता दिलाई।

6 बार बने विधायक

2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उत्तर विधानसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल की। आरीफ अकील ने इस चुनाव में अपने बेटे आतिफ अकील को टिकट दिलवाया और खराब तबीयत के बावजूद बेटे के लिए प्रचार किया। आरीफ अकील की अनुपस्थिति से कांग्रेस पार्टी और उनकी राजनीतिक विरासत में एक महत्वपूर्ण शून्य उत्पन्न हुआ है। उनके निधन पर पार्टी और उनके समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

लंबे समय से थे बीमार

आरिफ अकील लंबे से बीमार चल रहे थे, दिल्ली में भी उनका इलाज चला था. रविवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां सोमवार सुबह उनका निधन हो गया. आरिफ अकील के विधायक बेटे आतिफ अकील ने इस बात की जानकारी दी है. उनका दिल्ली में भी इलाज चला था, जहां उनकी सर्जरी चली थी. लेकिन वह लंबे समय से बीमार थे. बताया जा रहा है कि आरिफ अकील को भोपाल में ही सुपुर्द ए खाक किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *