वीवो ने अपने ग्राहकों के लिए 10 हजार रुपये से कम बजट में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने अपनी Y Series में एक और नया मॉडल, Vivo Y18i, जोड़ दिया है। इस नए बजट फोन को वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। अगर आप भी 10 हजार रुपये से कम में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वीवो Y18i के स्पेक्स पर एक नजर डालना न भूलें।
Vivo Y18i के प्रमुख स्पेक्स
डिस्प्ले: 6.5 इंच का HD+ IPS LCD
प्रोसेसर: MediaTek Helio P35
RAMऔर स्टोरेज: 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज (SD कार्ड सपोर्ट के साथ)
कैमरा:रियर पर 13MP डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा
बैटरी:5000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
ऑपरेटिंग सिस्टम:Android 13 पर आधारित Funtouch OS
इस नए स्मार्टफोन की कीमत
Vivo Y18i की यह कीमत और स्पेक्स बजट में स्मार्टफोन की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प प्रस्तुत करते हैं। यदि आप एक टिकाऊ और भरोसेमंद बजट स्मार्टफोन की खोज में हैं, तो Vivo Y18i आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जिसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। फोन को ग्राहक दो कलर ऑप्शन Gem Green और Space Black कलर में लाया गया है।
कंपनी ने इस फोन को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, हालांकि फोन को वेबसाइट पर लिस्ट जरूर कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वीवो का नया फोन खरीदारी के लिए ऑफलाइन पेश किया जा सकता है।
