Nothing Phone 2a Plus launch Price: ननथिंग आज भारत में अपना एक और प्रीमियम फोन पेश करने जा रहा है। इस फोन के फीचर्स जैसे कि 50MP+50MP डुअल कैमरा, 12GB रैम, और 8GB तक वर्चुअल रैम के साथ यह उपभोक्ताओं को बहुत आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा, फोन में मैटेलिक फिनिश और गेमिंग के लिए बनाया गया हार्डवेयर भी है, जो इसे और भी खास बनाता है।नथिंग का इस फोन को आज, 31 जुलाई 2024 को लॉन्च करने का फैसला किया गया है। इस बार नए मॉडल में और भी तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। हाल ही में कंपनी ने इसके कैमरा सिस्टम के बारे में भी जानकारी दी है और रियर कैमरा डिजाइन की एक झलक पेश की है।
Nothing Phone 2a Plus के कैमरा स्पेसिफिकेशन
नथिंग फोन (2a) प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें दो 50MP सेंसर होंगे। हालांकि इस नए प्लस मॉडल में फ्रंट कैमरा को एक बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है। फोन (2a) में जहां 32MP का फ्रंट कैमरा था तो (2a) प्लस 50MP के फ्रंट-फेसिंग सेंसर के साथ आएगा। ये कैमरा डिटेल्स X पर एक पोस्ट में शेयर किए गए हैं जिसमें फोन का रियर कैमरा डिजाइन भी सामने आया है। इसका लेआउट फोन (2a) के रियर कैमरा मॉड्यूल से काफी मिलता-जुलता है।
12GB तक की होगी रैम
नथिंग Nothing Phone 2a Plus को भारत में 25 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये के बजट में पेश कर सकता है। इसमें आपको कई सारे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी और 50W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
