Irct: हाल ही में मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेन संचालन में भारी देरी हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें मुंबई के रेलवे ट्रैक पर मछलियां तैरते हुए दिख रही हैं। इस कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
3 घंटे या उससे ज्यादा की देरी
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रिफंड के नियम बनाए हैं। अगर ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा की देरी से चलती है तो यात्रियों को अपने टिकट का पूरा रिफंड मिल सकता है। यह नियम सभी प्रकार के टिकटों पर लागू होता है, चाहे वह कन्फर्म हो, वेटलिस्टेड हो या आरएसी टिकट हो।
रिफंड लेने की प्रक्रिया
1. ई-टिकट: अगर आपने टिकट ऑनलाइन बुक किया है तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर ‘फाइल टीडीआर’ (टिकट डिपॉजिट रिसीप्ट) विकल्प चुनें। यहाँ आपको टिकट का विवरण भरकर रिफंड का अनुरोध करना होगा।
2. काउंटर टिकट अगर आपने टिकट रेलवे काउंटर से बुक किया है तो उस स्टेशन के काउंटर पर जाकर टिकट सरेंडर करना होगा और रिफंड का क्लेम करना होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
– रिफंड का क्लेम ट्रेन की निर्धारित समय से 3 घंटे के भीतर करना अनिवार्य है।
– रिफंड की प्रक्रिया में 7 से 10 कार्य दिवसों का समय लग सकता है।
– यात्रा रद्द करने के बाद टिकट रिफंड नियमों के अनुसार रिफंड राशि का भुगतान किया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे लगातार सुधार और नए नियम लागू कर रहा है। ऐसे समय में जब मौसम की मार से ट्रेन संचालन बाधित हो, रिफंड का यह विकल्प यात्रियों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है।
