नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका…

Navi Mumbai Building Collapse: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आज सुबह भीषण बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत गिरने के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो लोगों को जिंदा मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। फिलहाल मौके पर NDRF, पुलिस, अग्निशमन दल और नगरपालिका के अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पूरी घटना सेक्टर 19, बेलापुर शाहबाज गांव की बताई जा रही है।

इस इमारत में 26 परिवार रहते हैं

बताया जा रहा है कि यह इमारत 15 से 16 साल पुरानी थी. अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने कहा कि इस इमारत में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. सूत्रों के मुताबिक फंसे हुए दोनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. स्थानीय नागरिकों की जानकारी के अनुसार एक और व्यक्ति के अंदर फंसे होने की आशंका है. सूत्रों ने बताया है कि इस अनधिकृत इमारत में कुल 26 परिवार रहते हैं.

सुबह 4:50 बजे हुआ हादसा

फायर विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर उन्हें इमारत गिरने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद हमारी टीम यहां पर पहुंची, जिसके बाद हमने देखा कि दो लोग फंसे हुए थे। सैफ अली और रुख्सार खातुन को हमने जीवित बाहर निकाल लिया है। मोहम्मद सिराज नाम का एक शख्स अभी भी लापता चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। कई टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *