कुपवाड़ा में भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच मुठभेड़,एक आतंकी ढेर; तीन जवान घायल

Encounter in Kupwara:जम्मू-कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के बीच एक मुठभेड़ की खबर आई है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के एक हमले को नाकाम कर दिया है।इस संघर्ष में एक आतंकवादी मारा गया है, जबकि तीन भारतीय जवान घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना की BAT टीम में पाकिस्तान सेना के कमांडो के साथ-साथ आतंकवादी समूहों जैसे अल-बदर, तहरीकुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शामिल होते हैं।भारतीय सेना ने इस घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई की और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उच्च सतर्कता बरत रही है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है और इलाके में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है।

घुसपैठ का कर रहे थे प्रयास

वहीं मच्छल में सैन्य अभियान जारी है। इसके पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा था कि यह बैट एक्शन है या फिर घुसपैठ का प्रयास था। जानकारी के अनुसार शनिवार की तढके मच्छल सेक्टर में कुमकाड़ी अग्रिम चौकी पर तैनात जवानों ने कुछ लोगों को चौकी की तरफ बढ़ते देखा। उन्होंने उसी समय उन्हें ललकारा और आत्मसमर्पण करने को कहा।

तीन घंटे तक चली मुठभेड़

जवानों की ललकार सुनते ही हमला करने आए बैट दस्ते ने फायरिंग कर दी और वापस भागना शुरू कर दिया। जवानों ने भी जवाबी फायर किया और उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। लगभग तीन घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *