बीजेपी के सीनियर लीडर प्रभात झा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

MP News:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से आई है, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रभात झा जी की आयु 67 वर्ष थी। उन्हें जून माह के अंत में भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम ले जाया गया था, जहां उनके लंबे समय से चल रहे बीमारी के कारण भर्ती थे।प्रभात झा जी के निधन से राजनीतिक जगत में गहरा शोक है, और उनके समर्पण और सेवाभाव को याद रखा जाएगा।

मोहन यादव ने जताया शोक

उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक प्रकट किया. उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें. मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी. आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ॐ शांति’

अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक प्रकट किया

प्रभात झा के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक जताया है। उन्होंने कहा “भाजपा वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!..उन्होंने आगे कहा “प्रभात जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश संगठन के विस्तार एवं उसको सुदृण बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय समय पर मुझे उनका मार्गदर्शन एवं स्नेह मिलता रहा है, उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. उनको भावभीनी श्रद्धांजलि”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *