अवैध वसूली के खुलासे के बाद योगी सरकार का एक्शन,सीओ सस्पेंड…

Ballia Narhi Police Station ADG Zone Raid: उत्तर प्रदेश के बलिया में वाराणसी एडीजी जोन पीषूष मोर्डिया की छापेमारी ने हड़कंप मचा दिया है। थाने में अवैध वसूली मामले में बलिया के एसपी देव रंजन वर्मा नप गए. सीएम योगी के निर्देश पर बलिया के एसपी को हटाकर विक्रांत वीर को नया कप्‍तान बनाया गया है. विक्रांत वीर लखनऊ में पीएसी की 32वीं वाहिनी में तैनात थे. साथ कानपुर पुलिस कमिश्‍नरेट में तैनात विजय ढुल को यूपी 112 का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, 112 में तैनात एसपी दिनेश त्रिपाठी को कानपुर कमिश्‍नरेट में तैनात कर दिया गया है.

अवैध वसूली का भंडाफोड़

अवैध वसूली में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ बलिया में बड़ी कार्रवाई हुई है. एडीजी वाराणसी और डीआईजी आजमगढ़ की संयुक्त टीमों ने छापामार कर बलिया के थाना नरही अंतर्गत भरौली तिराहा पर अवैध वसूली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी उजागर हुई है. तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित थानाध्यक्ष नरही एवं चौकी प्रभारी कोरंटाडीह सहित 3 उपनिरीक्षक, 3 मुख्य आरक्षी, 10 आरक्षी एवं 01 आरक्षी चालक को निलम्बित किया गया है. छापेमारी के दौरान 3 पुलिसकर्मी भाग गए, जबकि 2 पुलिसकर्मी सहित 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया है. निलंबित पुलिसकर्मियों के आवास को सील करते हुए सभी के विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है.

23 लोगों पर केस दर्ज

भरौली पुल पर अवैध वसूली मामले में पुलिस ने 23 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें एसओ नरही, चौकी इंचार्ज कोरंटडीह, पांच सिपाही और 16 दलाल शामिल हैं। डीआईजी आजमगढ़ के पीआरओ सुशील कुमार ने नरही थाने में यह केस दर्ज कराया है। उनकी तहरीर पर एसओ नरही पन्नेलाल, चौकी प्रभारी कोरंटडीह राजेश कुमार प्रभाकर, कोरंटडीह पर तैनात सिपाही सतीश गुप्ता, नरही थाने पर तैनात सिपाही हरिदयाल सिंह, विष्णु यादव, दीपक मिश्र, बलराम सिंह शामिल हैं।

इन्हें किया गया है सस्पेंड

पन्नेलाल, एसओ नरही
मंगला प्रसाद उपाध्याय, एसआई नरही
विष्णु यादव, मुख्य आरक्षी, नरही
हरिदयाल सिंह, आरक्षी, नरही
दीपक मिश्र, आरक्षी, नरही
बलराम सिंह, आरक्षी, नरही
उदयवीर, आरक्षी, नरही
प्रशांत सिंह, आरक्षी, नरही
ओमप्रकाश, आरक्षी, चालक नरही
राजेश कुमार प्रभाकर, चौकी प्रभारी, कोरंटडीह
चंद्रजीत यादव, मुख्य आरक्षी कोरंटडीह
औरंगजेब खां, मुख्य आरक्षी कोरंटडीह
परविंद यादव, आरक्षी कोरंटडीह
सतीश गुप्ता, आरक्षी कोरंटडीह
पंकज यादव, आरक्षी कोरंटडीह
ज्ञानचंद्र, आरक्षी कोरंटडीह
धर्मवीर पटेल, आरक्षी कोरंटडीह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *