Jodhpur Panchayat Election 2026: पहले चरण में 62.88% मतदान, आगोलाई में सबसे ज्यादा वोटिंग

राजस्थान के जोधपुर जिले में पंचायत आम चुनाव 2026 के पहले चरण में शाम 6 बजे तक 62.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आगोलाई में सर्वाधिक 74.96 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि शेरगढ़ में सबसे कम मतदान रहा। बालेसर की खिरजा मंगल सिंह नगर ग्राम पंचायत में आरक्षण के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।

युवा जागृति मिशन कार्यशाला में विद्यार्थियों को दिया सफलता, संस्कार और अनुशासन का संदेश

श्रीपाल तोमर ने नशे व गलत संगति से दूर रहने और मोबाइल का सदुपयोग करने के लिए किया प्रेरित मुजफ्फरनगर (यूपी):   होली चाइल्ड पब्लिक इंटर […]

कर्नाटक विधानसभा को बम से उड़ाने का AI वीडियो पोस्ट करने के आरोप में बिहार का युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने कर्नाटक विधानसभा भवन विधान सौधा को बम से उड़ाने का AI जनरेटेड वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के आरोप में बिहार के अररिया निवासी 25 वर्षीय हजरत अली शोएब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और वीडियो बनाने के उद्देश्य की जांच की जा रही है।

SIR पर अर्जुन राम मेघवाल का विपक्ष पर निशाना, संविधान और आरक्षण को लेकर भी दिया बयान

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही है और संसद में इस पर चर्चा हो चुकी है। साथ ही, उन्होंने संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने संबंधी दावों को गलत बताया।

Driving Beam Technology: रात में ड्राइविंग होगी आसान, स्मार्ट हेडलाइट्स सामने वाले ड्राइवर की आंखों में नहीं पड़ने देंगी तेज रोशनी

Driving Beam Technology एक स्मार्ट हेडलाइट सिस्टम है, जो रात में सड़क पर बेहतर रोशनी देने और सामने वाले ड्राइवर की आंखों में तेज रोशनी पड़ने से बचाने में मदद करता है। कैमरा, सेंसर और स्मार्ट LED की मदद से यह रोशनी को जरूरत के अनुसार नियंत्रित करता है।

Bihar MLC Election 2026: अनंत सिंह से आनंद मोहन तक की पसंद अलग, बाहुबली नेताओं के समर्थन से दिलचस्प हुआ मुकाबला

बिहार में आठ एमएलसी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव में अनंत सिंह जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं, जबकि आनंद मोहन राजेश रंजन और निर्दलीय अभय नाथ सिंह के पक्ष में सक्रिय हैं। करीब 150 प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबले पर सबकी नजर है।

Saharanpur Fake Currency Case: PNB की करेंसी चेस्ट से मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने दो और आरोपियों को पकड़ा

सहारनपुर में PNB की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में NIA ने अजय कुमार और हरीश रौंटा को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार, दोनों पर नकली नोट छापने और सप्लाई करने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। मामले में अब तक सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Mika Singh: अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गए थे मीका सिंह, KBC में सुनाया मजेदार किस्सा

सिंगर मीका सिंह ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार वह बिना न्योते के अपनी बड़ी कार लेकर पार्टी में पहुंच गए थे। गाड़ी के काले शीशों और चश्मे के कारण सिक्योरिटी ने उन्हें बड़ा सितारा समझकर गेट खोल दिया।

Gamharia Railway Station: बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग, फुट ओवरब्रिज पर मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

झारखंड के गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम में यात्रियों ने बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव, अंडरपास में जलजमाव और फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट व एस्केलेटर की मांग उठाई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज की योजना है और ट्रेनों के ठहराव से जुड़े प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों को भेजे जाएंगे।

UP Police: दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को योगी सरकार की सौगात, वर्दी और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी

दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। पुलिस स्मृति दिवस पर वर्दी भत्ता, मोटरसाइकिल भत्ता और मोबाइल भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की गई। पीपीएस अधिकारियों का वर्दी भत्ता 6,400 से बढ़ाकर 15,000 रुपये, जबकि पात्र फील्ड कर्मियों के अन्य भत्ते भी बढ़ाए गए हैं।