Karnataka MLC Election Result 2026: BJP ने जीतीं 3 सीटें, JD(S) को 1 पर जीत; कांग्रेस का नहीं खुला खाता

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव 2026 में बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि उसकी सहयोगी JD(S) ने बेंगलुरु शिक्षक सीट अपने नाम की। चारों सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 23 अक्टूबर को हुए मतदान की मतगणना 28 अक्टूबर को पूरी हुई। नतीजों से कर्नाटक में NDA को राजनीतिक बढ़त मिली है।

Richest Singers in India 2026: एआर रहमान से अरिजीत सिंह तक, जानें भारत के 5 सबसे अमीर सिंगर्स की नेटवर्थ

भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री में एआर रहमान से लेकर अरिजीत सिंह तक कई कलाकार करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। 2026 के मीडिया अनुमानों के मुताबिक, एआर रहमान की नेटवर्थ करीब 1,813 करोड़ रुपये और अरिजीत सिंह की लगभग 414 करोड़ रुपये है। जानिए सोनू निगम, हनी सिंह और तुलसी कुमार की अनुमानित संपत्ति कितनी है।

Rahul Gandhi पर Shivraj Singh Chouhan का तंज, बोले- महादेव किसी पार्टी के नहीं, श्रीराम किसी दल के नहीं

राहुल गांधी की त्रिपुंड तिलक वाली तस्वीर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि महादेव किसी पार्टी के नहीं और श्रीराम किसी दल के नहीं हैं। उन्होंने सनातन संस्कृति में हरि-हर के एकत्व और धार्मिक आस्था का भी उल्लेख किया।

Bihar MLC Election Results: दरभंगा में जन सुराज, पटना में JDU और RJD का जलवा, तिरहुत में BJP की जीत

बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय, पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार और पटना शिक्षक सीट पर RJD के डॉ. संजीव सिंह जीते। तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP के नरेंद्र प्रताप सिंह और सारण में निर्दलीय राहुल राज विजयी रहे।

Bihar MLC Election Result: बिहार MLC चुनाव में RJD का बड़ा उलटफेर, पटना में नवल किशोर यादव हारे

बिहार MLC चुनाव में ऐसा उलटफेर हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से जीतते आ रहे नवल किशोर यादव को RJD के डॉ. संजीव कुमार ने हरा दिया। दूसरी सीटों पर भी कांटे की टक्कर जारी रही। जानिए किस सीट पर कौन आगे रहा।

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई के भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान मिला

फ्लाईदुबई की उड़ान में अचानक ऐसा क्या हुआ कि यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई? बताया गया कि सह-पायलट ने भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने हार नहीं मानी। अब UAE ने उन्हें प्रतिष्ठित सम्मान दिया है।

Andhra Pradesh Weather: चक्रवात अर्नब का कहर! 150 की रफ्तार से हवाएं, ट्रेनें रद्द, अब किन इलाकों पर खतरा?

चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश और यनम के तटों पर लैंडफॉल शुरू कर दिया है। 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाओं और भारी बारिश से कई इलाकों में नुकसान हुआ है। रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की हैं, जबकि ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

Kolkata Crime:कोलकाता में 13 साल की बच्ची के साथ क्या हुआ? वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

कोलकाता में 13 साल की नाबालिग के साथ कथित यौन हिंसा और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि लड़की को नशीला पदार्थ देकर घटना का वीडियो बनाया गया और पैसों के लिए धमकाया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल शुरू, तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। 150 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली लाइनें टूट गईं और रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

खरगे के बयान पर हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया, बोले- आलोचना हो लेकिन मर्यादा न टूटे

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की आलोचना हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत अपमान उचित नहीं है। खरगे के बयान पर बीजेपी ने नाराजगी जताते हुए माफी की मांग की, जबकि कांग्रेस ने टिप्पणी के संदर्भ को लेकर सफाई दी।