Atiq Ahmed Property Attached: अतीक अहमद की 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क, शाइस्ता परवीन के लिए बनना था आलीशान फार्महाउस

प्रयागराज में अतीक अहमद से जुड़ी करीब 30 करोड़ रुपये की कथित बेनामी जमीन कुर्क की गई है। 11 बीघा में फैले 14 भूखंडों पर कार्रवाई हुई। जांच के मुताबिक, यहां शाइस्ता परवीन के लिए फार्महाउस बनाने की योजना थी। अब प्रशासन अन्य संपत्तियों का पता लगाने में जुटा है।

Sitapur Accident News: सीतापुर में तालाब में मिली कार, तीन कारोबारियों की मौत से मचा हड़कंप

सीतापुर में तीन कारोबारियों के लापता होने का मामला दर्दनाक हादसे में बदल गया। बहराइच से लौट रहे तीनों की कार पंचपीर गांव के पास तालाब में मिली। क्रेन से कार बाहर निकाली गई तो अंदर शव बरामद हुए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दुर्घटना की वजह तलाश रही है।

UP News: यूपी में किसानों को बड़ी राह! रबी सीजन में 12 लाख क्विंटल बीज पर मिलेगी सब्सिडी, 10 लाख किसानों को मुफ्त मिनीकिट

उत्तर प्रदेश में रबी सीजन के दौरान किसानों को 12 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज अनुदान पर मिलेंगे। सरकार 10 लाख किसानों को मुफ्त दलहन-तिलहन मिनीकिट भी देगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और पराली से कमाई पर जोर दिया। उपकार के स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्रों, वैज्ञानिकों और किसानों को सम्मानित किया गया।

UP Cabinet Meeting: UP कैबिनेट के 22 प्रस्तावों पर मुहर, पशुपालकों को 50 हजार रुपये अनुदान और कंपनियों को मिलेगी राहत!

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशु बीमा में सरकार की 85 फीसदी हिस्सेदारी और एक गाय पर 50 हजार रुपये अनुदान का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा कंपनियों के मर्जर और डी-मर्जर पर स्टांप ड्यूटी के नियम स्पष्ट करने की तैयारी है।

UP Crop Insurance: UP के किसानों के लिए बड़ी राहत! मोबाइल से डाउनलोड करें फसल बीमा पॉलिसी, नुकसान की सूचना देने समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

उत्तर प्रदेश के किसान अब क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के जरिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां मोबाइल पर देख सकते हैं। इस ऐप से बीमा पॉलिसी डाउनलोड करने, प्रीमियम जानने, आवेदन का स्टेटस चेक करने और फसल नुकसान की सूचना दर्ज करने में मदद मिल सकती है। जानें ऐप डाउनलोड करने का तरीका।

UP Election 2027: अयोध्या में BJP की नई रणनीति, बूथ-बूथ पर होगा चुनावी हिसाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अयोध्या और अवध क्षेत्र में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। फैजाबाद लोकसभा सीट पर मिली हार के बाद प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संगठन के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। पार्टी अब बूथ स्तर पर मजबूती, सामाजिक समीकरणों और स्थानीय मुद्दों के आधार पर नई रणनीति तैयार कर रही है।

UP Cabinet Meeting: यूपी में 10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज का तोहफा? योगी कैबिनेट में 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर नजर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 16 से ज्यादा […]

UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी वादा, सरकार बनी तो वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी और सफाईकर्मियों को मुफ्त मकान!

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने वाल्मीकि जयंती पर कई बड़े चुनावी वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा सरकार बनने पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। सफाईकर्मियों को सोलर पैनल वाले मुफ्त मकान देने और आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने का वादा भी किया। अब इन घोषणाओं को लेकर यूपी की राजनीति में चर्चा तेज है।

UP News: यूपी में NHM संविदाकर्मियों को 16 दिन की स्पेशल लीव, शिक्षामित्रों को 60 साल तक नौकरी के लिए आवेदन का मौका

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने NHM संविदाकर्मियों और शिक्षामित्रों को राहत दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को शादी, परिवार में मृत्यु और गंभीर बीमारी जैसी परिस्थितियों में अधिकतम 16 दिन की स्पेशल लीव मिल सकेगी। वहीं, 11,508 सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षामित्रों को अधिकतम 60 साल की उम्र तक आवेदन करने की छूट दी गई है।

UP News: योगी सरकार की बायोटेक्नोलॉजी पर नई पहल, UP में बनेगा बायोई-3 सेल; रिसर्च और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश में बायोटेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने बायोई-3 सेल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यूपीपीपीसी ने IIT, CSIR और अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों की कमेटी बनाई है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक शोध को उद्योगों से जोड़ना, स्वदेशी तकनीकों को बाजार तक पहुंचाना और स्टार्टअप व रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।