उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को पूर्वांचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि पश्चिमी यूपी में आंधी और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है।