अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बीच ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिकी जनता ने युद्ध के खिलाफ वोट दिया है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को जनता की इच्छा का सम्मान करना चाहिए।