राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती देने वाले वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बहस सड़क पर नहीं, संसद में होनी चाहिए। हिमंत ने राहुल के दिवाली वाले वीडियो में दिखे लाल गुलाब पर भी तंज कसते हुए वैलेंटाइन डे का जिक्र किया।