मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गायों को अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई और प्यार से दुलार किया। गो-सेवा के बाद सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।