उत्तर प्रदेश में ठंड से पहले ही वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगा है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और मेरठ के कई इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया है। लोनी में AQI 372 दर्ज किया गया। वहीं, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में हवा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है।
