उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के TechSangam सम्मेलन में माफियाओं पर कार्रवाई, निवेश और विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भू-माफियाओं से जमीन छुड़ाने, 12 फॉरेंसिक साइंस लैब तैयार होने और 2030 तक 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का भी जिक्र किया।