आगरा के ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर रविवार को गंभीर सवाल खड़े हो गए। PET परीक्षा के बाद हजारों अभ्यर्थी और उनके परिजन ताजमहल घूमने पहुंचे। लॉकर फुल होने पर लोगों ने पश्चिमी गेट के बाहर पेड़ों और जालियों पर बैग टांग दिए। हैरानी की बात यह रही कि सुरक्षा कर्मियों ने इन बैगों की जांच तक नहीं की।