अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पांच याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जांच में 105 घटनाओं और आठ लोगों के खिलाफ सबूत मिलने की जानकारी सामने आई है। अब ट्रायल कोर्ट में सुनवाई होगी।
