मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2047 तक उत्तराखंड को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने बताया कि राज्य का GSDP 2026-27 में 3.82 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 1,978 और MSME इकाइयां एक लाख तक पहुंचने की बात भी कही।
