समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि सपा अपना ‘पीडीए का प्रणपत्र’ 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस पर जारी करेगी। पार्टी इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ बता रही है। जानिए घोषणा पत्र की तारीख, पीडीए फॉर्मूले और सपा-कांग्रेस गठबंधन से जुड़ी अहम बातें।