बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है। मौसम विभाग ने इसके चक्रवाती तूफान बनने की आशंका जताई है। इसके प्रभाव से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है। कई राज्यों में तेज हवाओं, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
