Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। इसमें 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कंपनी सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देगी। स्मार्टफोन इसी महीने भारतीय बाजार में भी लॉन्च होने वाला है।