बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में विधान परिषद की कुल 24 सीटों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। बिहार में आठ, यूपी में 11 और महाराष्ट्र में पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। तीनों राज्यों में मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
