महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर मंगलवार को मतगणना जारी है। पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और अमरावती की सीटों पर महायुति और महा विकास आघाड़ी के बीच मुकाबला है। 23 अक्टूबर को हुए मतदान में 72.96 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। कुल 182 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतगणना के बाद होगा।