शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ का नया टीजर 2 नवंबर की आधी रात रिलीज होगा। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लगातार आधी रात को किए गए पोस्ट के बाद टीजर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
