उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों के नतीजों में भाजपा ने 6 और समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। वाराणसी खंड की स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीटों पर सपा की जीत ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की नई काशी टीम की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।
