राजस्थान के जोधपुर जिले में पंचायत आम चुनाव 2026 के पहले चरण में शाम 6 बजे तक 62.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आगोलाई में सर्वाधिक 74.96 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि शेरगढ़ में सबसे कम मतदान रहा। बालेसर की खिरजा मंगल सिंह नगर ग्राम पंचायत में आरक्षण के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।
