Bihar MLC Election 2026: बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर मतदान शुरू, नीरज कुमार बोले- नीतीश मॉडल पर मिलेगा वोट

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव में 150 उम्मीदवार मैदान में हैं और 5.32 लाख से अधिक मतदाता वोट करेंगे। पटना स्नातक सीट से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने नीतीश मॉडल के नाम पर वोट मिलने का दावा किया। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित होंगे।

Bihar MLC Election 2026: अनंत सिंह से आनंद मोहन तक की पसंद अलग, बाहुबली नेताओं के समर्थन से दिलचस्प हुआ मुकाबला

बिहार में आठ एमएलसी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव में अनंत सिंह जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं, जबकि आनंद मोहन राजेश रंजन और निर्दलीय अभय नाथ सिंह के पक्ष में सक्रिय हैं। करीब 150 प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबले पर सबकी नजर है।