जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार को तनाव बढ़ गया। छात्रों ने टेंट तोड़ने और जबरन हटाने का आरोप लगाया, जबकि रजिस्ट्रार ने कांग्रेस नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का दावा किया। तीन मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारियों के बीच यूनिवर्सिटी ने क्लासेज ऑनलाइन कर दी हैं।