अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैटेलाइट तस्वीरों में नतान्ज के पास पिकैक्स माउंटेन कॉम्प्लेक्स सहित कुछ संवेदनशील ठिकानों पर निर्माण और सुरक्षा मजबूत करने की गतिविधियां दिखी हैं। अमेरिकी जनरल जैक कीन ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर चिंता जताई है।