गुजरात में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत का सच आया सामने, सुसाइड नोट से खुली परत-दर-परत

गुजरात की डायमंड सिटी सूरत में पालनपुर पाटिया इलाके में सामूहिक आत्महत्या के मामले में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ पेस्टिसाइड पी लिया था। इस घटना के खुलासे के बाद हीरा नगरी में हड़कंप मच गया है, बता दें कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मनीष सोलंकी ने आर्थिक समस्या का जिक्र किया है।

फर्नीचर व्यवसाय से जुड़ा था परिवार

अब तक की जानकारी के मुताबिक, फर्नीचर व्यवसाय से जुड़ा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। सुसाइड नोट में खुलासा हुआ है कि परिवार ने किसी को पैसे उधार देकर रखे थे, यह भी बताया जा रहा है कि परिवार, अपने फ्लैट को बेचने के लिए लगातार कोशिश कर रहा था।

आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रहने वाले मनीष सोलंकी ने परिवार में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया। पड़ोस के लोगों का कहना है कि मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और उनके पास इसके बड़े ठेके हैं।

स्थानीय लोगों का क्या कहना है ?

सोलंकी परिवार के सुसाइड के बाद परिजन भी पहुंच गए हैं, लेकिन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं एक ही परिवार के सात सदस्यों की आत्महत्या की खबर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े हैं। स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा है कि मनीष को लोगों से पैसे वापस लेने हैं। वहीं कुछ स्थानीय लोग यह भी जानकारी दे रहे हैं कि लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार ने आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *