आईआईटी कानपुर देश का पहला ऐसा आईआईटी बनने की तैयारी में है, जहां इंजीनियरिंग के साथ मेडिकल की पढ़ाई भी होगी। संस्थान में अप्रैल 2027 से 450 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू करने की योजना है, जबकि 2029 से एमबीबीएस और क्लीनिकल कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा 2027 से मेडिकल एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम भी शुरू होंगे।
