नसीरुद्दीन शाह के बीजेपी को लेकर दिए गए बयान पर अभिनेता गजेंद्र चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले चौहान ने पार्टी के लिए इस्तेमाल की गई भाषा पर नाराजगी जताई और कहा कि नसीरुद्दीन शाह को किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर राय बनाने से पहले सिक्के के दोनों पहलुओं को देखना चाहिए।
