सहारनपुर में PNB की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में NIA ने अजय कुमार और हरीश रौंटा को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार, दोनों पर नकली नोट छापने और सप्लाई करने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। मामले में अब तक सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।