आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों के लिए FFE Scholarship 2026-27 के आवेदन शुरू हो गए हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज के योग्य विद्यार्थियों को सालाना 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 है।