दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, आसपास के बाजारों की करीब 80 फीसदी दुकानें बंद रह सकती हैं। इससे दिवाली के कारोबार, माल की आवाजाही और दूसरे शहरों से आने वाले ग्राहकों पर असर पड़ने की आशंका है।
