AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। नेहा बोरा ने 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने और शांति बनाए रखने से जुड़े मजिस्ट्रेट के नोटिस को चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और नेहा बोरा के वकील ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। अदालत का फैसला 23 अक्टूबर को आएगा।