दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 31 अक्टूबर तक घरों की रंगाई-पुताई, मरम्मत और जरूरी तैयारियां पूरी करनी होंगी। 1 नवंबर से राजधानी में धूल फैलाने वाले निर्माण कार्यों पर रोक, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड बीएस-6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर प्रतिबंध और अधिकृत पार्किंग स्थलों पर दोगुना शुल्क लागू होगा।