CJP News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की हिरासत दो दिन बढ़ी

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई है। जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। CJP की कानूनी टीम ने जमानत की मांग की, लेकिन रिहाई नहीं हो सकी। अब 21 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।

Delhi News: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा

दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और आइसा प्रमुख नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद कर सुरक्षा बढ़ाई गई। इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका पहुंची, लेकिन अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया।