चौरी चौरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। दिनकर की कविता सुनाकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। किसानों को नए मुआवजा पैकेज का भरोसा दिया। इसके साथ ही 287 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।