वर्क फ्रॉम होम के दौरान घंटों बैठे रहने से शारीरिक गतिविधियां कम हो सकती हैं, जिसका असर वजन पर पड़ता है। अगर आप भी बढ़ते पेट से परेशान हैं, तो प्लैंक, ब्रिस्क वॉकिंग, स्क्वाट्स और बाइसिकल क्रंच जैसी एक्सरसाइज अपनाएं। संतुलित खानपान और नियमित वॉकिंग से वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
