अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात को लेकर यूपी की राजनीति गरमा गई है। रामपुर में होने वाली इस मुलाकात पर ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधते हुए चुनावी फायदे के लिए मुस्लिम वोट साधने का आरोप लगाया। वहीं, सपा नेताओं ने मुलाकात के एजेंडे पर चुप्पी साध रखी है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
