आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, लेकिन सोमवार को कलेक्शन में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 22.70 करोड़ रुपये हो गया।