अयोध्या दीपोत्सव 2026 में सात नवंबर को सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप जलाने की तैयारी है। इसके लिए करीब 33 लाख दीप मंगाए जा रहे हैं। पिछले साल रामनगरी में 26,17,215 दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। अब अयोध्या का लक्ष्य अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना है।
