मुजफ्फरनगर में सर्दियों के दौरान चोरी, लूट और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन चक्रवात शुरू किया है। सिटी जोन के चार थानों में 250 से अधिक लोगों का रिकॉर्ड अपडेट किया गया। पुलिस पुराने मामलों का विश्लेषण कर अपराध संभावित हॉटस्पॉट चिह्नित करेगी और रात्रि गश्त बढ़ाएगी।